पवन कल्याण ने किया पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग होने का एलान

आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री, जनसेना पार्टी के अध्यक्ष व अभिनेता पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शादी के 13-वर्षों बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने एक संयुक्त बयान में कहा, "भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है...लेकिन हम अपने प्यारे बच्चों के प्रति ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।" पवन की यह तीसरी शादी थी।

Load More