पवन कल्याण की अगली फिल्म में मुगल बादशाह औरंगज़ेब का किरदार निभाएंगे बॉबी देओल
ऐक्टर पवन कल्याण की आगामी तेलुगू फिल्म 'हरि हर वीरमल्लु' से अभिनेता बॉबी देओल दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। कृष जगरालमुड़ी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बॉबी मुगल बादशाह औरंगज़ेब की भूमिका निभाएंगे। इसको लेकर उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से साउथ इंडस्ट्री में काम करना चाहता था और ऐसे मौके का इंतज़ार कर रहा था।"