पवन खेड़ा मुझे कांग्रेस से निकालेंगे तो मैं खुशी से निकलकर उन्हें 'लात मारूंगा': मणि शंकर अय्यर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणि शंकर अय्यर ने 'ANI' से कहा है, "मैं कांग्रेस पार्टी में हूं, मैंने इसे छोड़ा नहीं है।" उन्होंने कहा, "अगर पवन खेड़ा (कांग्रेस नेता) मुझे पार्टी से निकालने वाले हैं तो मैं खुशी-खुशी बाहर जाकर उनके पीछे 'लात मारूंगा'।" उन्होंने कहा, "राहुल भूल गए हैं कि मैं पार्टी का सदस्य हूं।"