पवन सिंह ने ज़बरदस्ती किसिंग सीन कराए, काजल राघवानी ने भोजपुरी स्टार पर लगाए गंभीर आरोप
भोजपुरी ऐक्ट्रेस काजल राघवानी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर शूटिंग के दौरान ज़बरदस्ती किसिंग सीन कराने का आरोप लगाया है। 'भोजपुरी बवाल' के प्रोमो में काजल कहती हैं, "पवन जी का तो पता ही है...वो किसिंग सीन हुआ था...ज़बरदस्ती करवाया...मना करने पर सेट छोड़कर चले गए।" बकौल काजल, आम्रपाली ने भी निरहुआ के चलते उन्हें काम से निकलवाया था।