पवन सिंह ने पत्नी द्वारा उनकी तस्वीर के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाए जाने के बीच दी प्रतिक्रिया
भोजपुरी ऐक्टर पवन सिंह ने उनसे अलग रह रहीं उनकी पत्नी ज्योति सिंह द्वारा उनकी तस्वीर संग महाकुंभ में डुबकी लगाए जाने के बीच नाम न लेते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर लिखा, "लगता है आज के समय में किसी-किसी के लिए भक्ति भाव भी मज़ाक बन गया है। आगे क्या बोलूं...शायद मेरे मुंह से शोभा नहीं देगा।"