पवन सिंह पर कोर्ट ने लगाया ₹3000 का जुर्माना, तलाक केस में पेश नहीं होने पर हुई कार्रवाई
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह तलाक केस की सुनवाई में अनुपस्थित रहे, जिस पर बलिया कुटुंब न्यायालय ने उन पर ₹3000 का जुर्माना लगाया है। वकील के अनुसार, मां की तबीयत खराब होने के कारण वे कोर्ट नहीं पहुंचे। अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी। पवन और ज्योति सिंह के तलाक का केस 4 साल से कोर्ट में है।