पवन सिंह के जरिए उपेंद्र कुशवाहा को ठिकाने लगाना चाहती है बीजेपी, मुकेश सहनी का दावा
पटना। देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है। सहनी ने पवन सिंह के पार्टी से निष्कासन को बीजेपी का बड़ा चाल बताया है। मुकेश सहनी का कहना है कि बीजेपी राष्ट्रीय लोक मोर्चा यानी आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को ठिकाने लगाना चाहती है।