पवन सिंह ने बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान समर्थक को पहनाया अपना कुर्ता

काराकाट (बिहार) लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे भोजपुरी ऐक्टर पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह चुनाव प्रचार के दौरान अपना कुर्ता एक समर्थक को पहनाते दिख रहे हैं। इसके बाद समर्थक ने पवन को गाल पर चूम लिया। काराकाट से आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के उम्मीदवार हैं।

Load More