पवार ने कहा- नफरत भड़काने के लिए दिखाई 'कश्मीर फाइल्स', अग्निहोत्री बोले- दोगलापन है
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म धार्मिक नफरत भड़काने के लिए दिखाई गई। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोल्हापुर उपचुनाव के दौरान फिल्म बीजेपी के पक्ष में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए दिखाई गई। इस पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा, "फिर झूठ...बहुत ही दोगलापन है।"