पश्चिमी एशिया में तनाव के बीच डेनमार्क में इज़रायली दूतावास के पास 2 विस्फोट होने की खबर
डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के उत्तरी इलाके में इज़रायल के दूतावास के पास बुधवार को दो विस्फोट होने की खबरें हैं। डेनमार्क पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। कोपेनहेगन पुलिस ने एक बयान में कहा, "कोई घायल नहीं हुआ है और हम घटनास्थल पर प्रारंभिक जांच कर रहे हैं।"