पश्चिमी मीडिया कवरेज की आलोचना के बीच BRICS समिट पर चीन के वीडियो की हुई तारीफ
चीनी सरकारी मीडिया ने BRICS शिखर सम्मेलन का वीडियो शेयर किया है। चीनी मीडिया की इस कवरेज की ऑनलाइन तारीफ हो रही है और यूजर्स इसे 'पश्चिमी मीडिया से कहीं बेहतर' बता रहे हैं। यह ऐसे समय में सामने आया जब विदेशी मीडिया पर भारत की पुरानी छवि दिखाने वाली तस्वीरें इस्तेमाल करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।