पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच भारत में खाद्य तेल के दाम ₹11-20/किलोग्राम बढ़े: रिपोर्ट
एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट में बताया गया है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच भारत में मार्च में खाद्य तेल के दाम ₹11-20 प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं। बकौल रिपोर्ट, सर्वाधिक बढ़ोतरी ₹20 प्रति किलोग्राम सूरजमुखी के तेल में हुई है जबकि सबसे कम बढ़ोतरी ₹11 प्रति किलोग्राम पाम ऑयल के दाम में हुई है।