पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच सेंसेक्स में आई 2400 अंक की भारी गिरावट
पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच भारतीय शेयर बाज़ार में सोमवार को भारी गिरावट आई और सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2411.75 अंक टूटकर 76,507.15 पर जबकि निफ्टी 736.15 अंक गिरकर 23,714.30 पर लुढ़क गया। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स में सूचीबद्ध सभी कंपनियां लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। सोमवार को ब्रेंट क्रूड वायदा बढ़कर लगभग $114/बैरल हो गया।