पश्चिम एशिया संकट पर दो घंटे चली सर्वदलीय बैठक, किरेन रिजिजू ने कहा- सभी दल एकजुट हैं
पश्चिम एशिया संकट पर बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक करीब दो घंटे के बाद समाप्त हो गई। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया है कि मौजूदा हालात पर पूरी जानकारी दी गई और विपक्षी दलों के सभी सवालों का जवाब दिया गया। बकौल रिजिजू, सभी दलों ने भरोसा दिया है कि वह सरकार द्वारा उठाए कदमों का समर्थन करेंगे।