फरवरी से अबतक पश्चिम एशिया संघर्ष में मारे गए 22 भारतीय: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि फरवरी में शुरू हुए पश्चिम एशिया संघर्ष में अबतक 22 भारतीयों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मृतकों में 14 नाविक शामिल हैं जबकि सऊदी अरब में 3 भारतीयों की जान गई है। बकौल जायसवाल, सरकार पश्चिम एशिया में मौजूद भारतीय समुदाय के लगातार संपर्क में है।