पश्चिम बंगाल का CM बनने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी का किया अभिवादन
सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ पकड़कर, उनके आगे झुककर अभिवादन किया। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें प्रधानमंत्री खुशी से उनकी पीठ थपथपाते और गले लगाते दिख रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी ने गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं का भी अभिवादन किया।