पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हुआ हमला
कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) में मंगलवार को बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया। घटना के सामने आए एक वीडियो में लोग काफिले को काला झंडा दिखाते और गाड़ी पर लाठियों से हमला करते दिख रहे हैं। बकौल अधिकारी, कूच बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।