पश्चिम बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी के साथ और किन 5 नेताओं ने ली मंत्रिपद की शपथ?
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही 5 अन्य नेताओं ने भी मंत्रिपद की शपथ ली है। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किरतनिया, खुदीराम तुडू और निशीथ प्रामाणिक शामिल हैं। गौरतलब है, मंत्रिमंडल में शामिल इकलौती महिला मंत्री अग्निमित्रा पश्चिम बंगाल में बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रही हैं।