पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर EVM में छिपाया गया 'कमल' का निशान, मालवीय ने शेयर किया वीडियो
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने डायमंड हार्बर की फाल्टा सीट पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बंगाल भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पर वीडियो साझा कर दावा किया कि हरिणडांडा हाईस्कूल के कमरा नंबर-2 और बूथ-189 में TMC ने EVM पर 'कमल' के बटन पर टेप चिपकाकर इसे छिपा दिया है।