पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने बांधी राखी
रक्षाबंधन के मौके पर सोमवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों राखी बांधी। वहीं, इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग राखी बांधते हुए नज़र आ रहे हैं और राखी बंधवाने के बाद राज्यपाल ने उन्हें उपहार भी दिए।