पश्चिम बंगाल की हल्दिया रिफाइनरी की नैफ्था पाइपलाइन में लगी आग, 15 लोग झुलसे
हल्दिया (पश्चिम बंगाल) स्थित रिफाइनरी में मंगलवार को नेफ्था सप्लाई वाली पाइपलाइन में भीषण आग लग गई। इसमें कम-से-कम 15 कर्मचारी झुलस गए हैं जिन्हें इलाज के लिए हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया है। आग सुबह 4:00 बजे के आसपास लगी और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।