पश्चिम बंगाल में 'भड़काऊ' भाषण देने को लेकर मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ केस हुआ दर्ज
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बिधाननगर पुलिस ने बुधवार को अभिनेता व बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ पार्टी के एक कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण देने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।