प बंगाल में देसी बम बनाने के दौरान ब्लास्ट होने से ढहा मकान, 3 लोगों की हुई मौत
मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में रविवार देर रात एक मकान में बम ब्लास्ट होने से मकान ढह गया जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घर में अवैध तरीके से देसी बम बनाया जा रहा था और तभी ज़ोरदार धमाका हुआ। वहीं, मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया है कि घर पर बम फेंके गए थे।