पश्चिम बंगाल में जहां बाबरी मस्जिद बनाने का किया गया था एलान, वहां बीजेपी जीती या हारी?
आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व टीएमसी नेता हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण का शिलान्यास किया था। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार गौरीशंकर घोष ने जीत हासिल की है। घोष को कुल 1,14,443 वोट हासिल हुए और उन्होंने टीएमसी नेता को शाओनी सिंघा रॉय को 31,521 वोटों से हराकर यह चुनाव जीता है।