पश्चिम बंगाल में टीएमसी के पार्षद की गोली मारकर की गई हत्या, सीएम ने जताया शोक
पश्चिम बंगाल के मालदा में गुरूवार को अज्ञात हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस के पार्षद दुलाल सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकार की हत्या किए जाने पर शोक जताते हुए 'X' पर लिखा, "इस घटना से मैं स्तब्ध और दुखी हूं।" बकौल पुलिस, दोषियों की पहचान की कोशिश जारी है।