पश्चिम बंगाल में नॉन-टीचिंग स्टाफ के 8477 पदों पर निकली बंपर भर्ती
पश्चिम बंगाल में सेकेंडरी-हायर सेकेंडरी स्कूलों में नॉन-टीचिंग स्टाफ के 8477 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार wbssc.gov.in पर जाकर 16 सितंबर से 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें 'ग्रुप-C' के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास से लेकर ग्रैजुएट तक और 'ग्रुप-D' के लिए 8वीं पास है। 'ग्रुप-C' के उम्मीदवारों को ₹22,700-₹26,000/माह और 'ग्रुप-D' को ₹20,050/माह वेतन मिलेगा।