पश्चिम बंगाल में पटरी से उतरीं मालगाड़ी की बोगियां

पश्चिम बंगाल में रंगपानी स्टेशन के पास बुधवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे हैं। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इसी रूट पर 17 जून को कंचनजंघा एक्सप्रेस से एक मालगाड़ी टकरा गई थी जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी।

Load More