पश्चिम बंगाल में बीजेपी के कार्यालय में पार्टी नेता का मिला शव, महिला हुई गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना ज़िले के उस्थी में शुक्रवार को बीजेपी कार्यालय के अंदर पार्टी के नेता पृथ्वीराज नस्कर का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और बीजेपी नेता की हत्या का कारण व्यक्तिगत हो सकता है। बीजेपी नेता के परिजन के मुताबिक, पृथ्वीराज 5 नवंबर से लापता थे।