पश्चिम बंगाल में भीड़ ने पीट-पीटकर की शख्स की हत्या, हिरासत में लिए गए 2 लोग
हुगली (पश्चिम बंगाल) में सोमवार को भीड़ ने एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी जिसके बाद पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि शख्स ने आरोपियों से करीब ₹50,000 का कर्ज़ लिया था जिसे उसने अदा नहीं किया था। बकौल पुलिस, आरोपियों ने शख्स को उसके दोस्त के घर में बांधकर पीटा था।