पश्चिम बंगाल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 25 मरीज़ों की आंखों में हुआ संक्रमण
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मटियाबुर्ज स्थित एक सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 25 मरीज़ों ने आंखों में संक्रमण होने की शिकायत की है। एक अधिकारी ने बताया है कि मरीज़ों की शिकायत के बाद अस्पताल ने अस्थायी रूप से मोतियाबिंद के ऑपरेशन रोक दिए हैं और आंखों में संक्रमण कैसे हुआ यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।