पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए बीजेपी ने गठित की कमिटी
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव-2024 के बाद हुई राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए बीजेपी ने 4 सदस्यों की एक कमिटी गठित की है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को कमिटी का संयोजक बनाया गया है और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद, बृजलाल और कविता पाटीदार कमिटी में शामिल अन्य सदस्य हैं। जल्द यह कमिटी पश्चिम बंगाल का दौरा करेगी।