पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मारे गए BJP कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिले PM मोदी
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं देबासिस मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पॉल के परिजनों से मुलाकात की है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं की याद में स्मारक बनाया गया जहां पीएम ने श्रद्धांजलि दी।