रेप-मर्डर के आरोपी को पश्चिम बंगाल में किया गया अर्ध नग्न, फिर भीड़ ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला
मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) में रेप-मर्डर के आरोपी की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, पीड़िता की मौत की खबर फैलते ही लोगों ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया। घटना के वायरल हुए वीडियो में आरोपी अर्धनग्न अवस्था में लेटा हुआ दिख रहा है जबकि गुस्साई भीड़ उसे डंडों से पीट रही है।