पश्चिम बंगाल में सड़क पर पीटी गई महिला से मुलाकात करेंगे राज्यपाल
पश्चिम बंगाल में अवैध संबंध के आरोप में एक महिला और पुरुष की बीच सड़क पर हुई पिटाई के मामले में राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार सुबह पीड़ित महिला से मुलाकात करेंगे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राज्यपाल ने घटना को 'बर्बर' बताया था और उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इसपर रिपोर्ट मांगी है।