पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे के बाद 19 ट्रेनें हुईं रद्द
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में हुए रेल हादसे के बाद रेलवे ने 19 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे के मुताबिक, कंचनजंघा एक्सप्रेस के 4 कोच और टक्कर मारने वाली मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं जिसके चलते अप और डाउन दोनों रूट बंद हो चुके हैं। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हुई है।