पशुपति पारस को 7 दिन में खाली करना होगा पटना स्थित RLJP कार्यालय, चिराग को मिला अलॉटमेंट

आरएलजेपी के अध्यक्ष पशुपति पारस को पटना स्थित पार्टी कार्यालय को 7 दिन में खाली करने का नोटिस मिला है। भवन निर्माण विभाग के अनुसार, आदेश का पालन नहीं करने पर बलपूर्वक कार्यालय खाली कराया जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, बिहार सरकार ने यह बंगला पशुपति के भतीजे व एलजेपी (आर) अध्यक्ष चिराग पासवान की पार्टी को आवंटित कर दिया है।

Load More