पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ ने शुक्रवार रात को कोलकाता से आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। अधिकारी के अनुसार, ये आतंकी मुस्लिम युवकों की भर्ती करने, गोला-बारूद इकट्ठा करने और टेरर फंडिंग में शामिल थे। बकौल अधिकारी, मोहम्मद सद्दाम और सईद अहमद नामक ये आरोपी हावड़ा में आतंकी संगठन का नेटवर्क फैलाने में भी शामिल थे।

Load More