पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की मंगलवार को कम विज़िबिलिटी के चलते सेवक एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। टीएमसी नेता राजीव बनर्जी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुरक्षित हैं। बकौल बनर्जी, जलपाईगुड़ी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री बागडोगरा जा रही थीं।