पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार
उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी के अनुसार, अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौटने के दौरान आरोपियों ने पीड़िता पर हमला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।