पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया गया भर्ती
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भट्टाचार्य को शनिवार दोपहर कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती किया गया। राज्य में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भट्टाचार्य के स्वास्थ्य को लेकर कहा, "मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"