पश्चिम बंगाल के मालदा में आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की हुई मौत

पश्चिम बंगाल के मालदा में अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से कम-से-कम 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लोग झुलस भी गए। पुलिस ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के कारण मरने वाले लोगों में से 2 नाबालिग भी शामिल थे।

Load More