पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच पर एससी ने अगली सुनवाई तक लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में अगली सुनवाई तक सीबीआई जांच पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। अगली सुनवाई 6 मई को होगी। गौरतलब है, घोटाले को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने करीब 25,000 नियुक्तियां रद्द कर दी थी और मामले में सीबीआई जांच का आदेश जारी किया था।