पश्चिम बंगाल के हुगली में देसी बम विस्फोट होने से 1 बच्चे की हुई मौत, 2 अन्य घायल

हुगली (पश्चिम बंगाल) में सोमवार को एक तालाब के किनारे देसी बम फटने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 2 अन्य बच्चे घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चे बम को गेंद समझकर खेल रहे थे और तभी विस्फोट हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी सोमवार को इसी इलाके में चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं।

Load More