पश्चिम बंगाल पुलिस ने बांग्लादेश के आतंकी समूह के सदस्य को हावड़ा स्टेशन से किया गिरफ्तार
हावड़ा (पश्चिम बंगाल) जंक्शन से एसटीएफ की टीम ने शनिवार को कथित तौर पर बांग्लादेशी आतंकवादी समूह के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी राज्य के सीमावर्ती इलाकों में आतंकवादी संगठन के विस्तार का प्रभारी रहा है। बकौल अधिकारी, आरोपी का अलकायदा सहित विभिन्न आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध है।