पश्चिम बंगाल में आईपीएल की तर्ज़ पर शुरू होगी बंगाल प्रो टी20 लीग
बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने आईपीएल की तर्ज़ पर पश्चिम बंगाल में बंगाल प्रो टी20 लीग शुरू करने का एलान किया है। सीएबी के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने बताया कि लीग में राज्य से बाहर के खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होगी। इस लीग का पहला सत्र जून में होगा जिसमें 8 पुरुष और महिला टीमें हिस्सा लेंगी।