पश्चिम बंगाल में केंद्रीय राज्यमंत्री निसिथ की कार पर हुआ हमला, बोले- पत्थर व बम फेंके गए

कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) में शनिवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निसिथ प्रामाणिक की कार पर हमला किया गया। उन्होंने बताया, "बीडीओ ऑफिस जाते हुए मेरे कारवां पर पथराव हुआ व बम फेंके गए। टीएमसी के लोगों ने हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा।" बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बताया कि इस घटना की जानकारी राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को दी गई है।

Load More