पश्चिम बंगाल में दिलीप घोष की गाड़ी पर हुआ पथराव, सीआईएसएफ का जवान हुआ घायल
लोकसभा चुनाव-2024 के चौथे चरण में पश्चिम बंगाल में सोमवार को मतदान के दौरान बर्धमान-दुर्गापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष की गाड़ी पर कथित तौर पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया। घटना में सीआईएसएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घोष ने कहा, "मैं जब मुस्लिम बस्ती में गया तो पथराव किया गया।"