पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल में हुआ फेरबदल, बाबुल सुप्रियो को पर्यटन विभाग से हटाया गया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल किया। बाबुल सुप्रियो को पर्यटन विभाग से हटाकर सूचना प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा गया। अरूप राय को खाद्य प्रसंस्करण व इंद्रनील सेन को पर्यटन विभाग मिला है जबकि ज्योति प्रिय मलिक को सार्वजनिक उद्यम और औद्योगिक पुनर्निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।