पश्चिम बंगाल में रेड के दौरान ईडी की टीम पर हुए हमले को लेकर दर्ज की गईं 3 एफआईआर
पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी करने गई ईडी की टीम पर हुए हमले को लेकर पुलिस ने 3 एफआईआर दर्ज की हैं। एक एफआईआर ईडी ने दर्ज कराई है तो दूसरी एफआईआर शाहजहां शेख की तरफ से दर्ज कराई गई है जिसमें बिना दस्तावेज़ दिए घर का ताला तोड़ने का आरोप लगाया गया है।