पश्चिम बंगाल में साधुओं को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में 12 लोग किए गए गिरफ्तार

पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) में मकर संक्रांति के लिए गंगासागर जा रहे 3 साधुओं को निर्वस्त्र कर पीटे जाने के मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, साधुओं ने रास्ता भटकने के बाद 2 लड़कियों से रास्ता पूछा था जिस पर बच्चियों के चीखकर मौके से भागने पर लोगों ने उन्हें किडनैपर समझा था।

Load More